खबर पक्की, 11 नवंबर, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री आवास भोपाल में 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे से जनजातीय जन-प्रतिनिधियों की चर्चा का आयोजन होगा। आयोजन में रतलाम जिले से 100 प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे है।
सभी प्रतिभागियों का विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल तथा शंभु गणावा द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। तीन बसो से सभी जनप्रतिनिधियों (प्रतिभागीयों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बापूसिंह मईड़ा, भेरुसिंह निनामा, विकास पारगी, गोर्वधन निनामा, अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत, प्रभारी सहायक आयुक्त सुश्री पारुल जैन, सहायक संचालक सुश्री प्रीति जैन तथा अधीक्षकगण उपस्थित थे।

