• Sat. Nov 7th, 2026

फीफा में प्रस्तुति देने वाले रतलाम के संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप का विभिन्न संस्था-संगठनों ने किया स्वागत-सम्मान

BySurendra Jain

Nov 8, 2022

खबर पक्की, 8 नवंबर, रतलाम। कतर दोहा में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2022 के शुभारंभ अवसर पर प्रस्तुति देकर रतलाम लौटे संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप का विभिन्न संस्था और संगठनों द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। विश्व मंच पर आयोजित इतने बड़े स्तर के आयोजन में रतलाम के संगीतकार श्री काश्यप ने अपने परफेक्ट अमल्गेशन म्यूजिशियन बैंड के माध्यम से भारतीय एवं पाश्चात्य वाद्य यंत्रों के फ्युजन के साथ अभिनव प्रस्तुतियां दी थी।
संगीतकार श्री काश्यप के रतलाम पहुंचने की सूचना पर विभिन्न संस्था-संगठनों के साथ उनसे जुड़े लोग मिलने के लिए विधायक कार्यालय पहुंचे। यहां सुबह से रात तक बड़ी संख्या में अलग-अलग ग्रुप में आए लोगों द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान श्री काश्यप ने फीफा वर्ल्ड के सबसे बड़े और मुख्य स्टेडियम लुसेन में उनके बैंड की ओर से भारतीय एवं पाश्चात्य वाद्य यंत्रों के फ्युजन के साथ दी गई प्रस्तुतियों के अनुभवों को सांझा किया।
स्वागत के दौरान नगर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल, जिला भाजपा पदाधिकारियों, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा मुखर्जी मंडल, पिछड़ा मोर्चा मुखर्जी मंडल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, क्रीड़ा भारती एवं खेल चेतना मेला संयोजक, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ, एमआईसी सदस्य रामू डाबी एवं वार्ड के कार्यकर्ता, त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ ट्रस्ट मंडल, भाजपा युवा नेता जुबिन जैन एवं टीम, भाजपा युवा मोर्चा, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जैन सोशल ग्रुप, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, सिद्धार्थ काश्यप मित्र मंडल, जीतो रतलाम चेप्टर, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी मित्र मंडल, जयंतसेन धाम ट्रस्टीगण, राजेंद्र नवयुवक परिषद्, भाजपा जिला पदाधिकारी, त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के साथ ही जिला प्रशासन, ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन नवयुवक मंडल, एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास एवं मित्र मंडल, वीर सावरकर मंच सहित विभिन्न संस्था-संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया गया।

error: Content is protected !!