• Sat. Nov 7th, 2026

मध्यप्रदेश : अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन 10 नवंबर को देवास में, राष्ट्रीय महासचिव श्री पांडे होंगे मुख्य अतिथि

BySurendra Jain

Nov 8, 2022

खबर पक्की, 8 नवम्बर, रतलाम /देवास /उज्जैन अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश द्वारा 10 नवंबर 2022 समय सुबह 11:00 स्थान 105 गर्ग स्टेशन देवास मार्ग राज्य राम मंदिर पानी की टंकी के पास संपन्न होने जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पांडे होंगे कार्यक्रम में विशेष अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी,राष्ट्रीय निर्वाचित प्रभारी प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री पवन कुमार त्रिपाठी होंगे,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान करेंगे

कार्यक्रम आयोजक कर्ता देवास जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ठाकुर, युवा सरपंच देवास नगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर के ने बताया कि इस विराट हिंदू सम्मेलन में देवास जिले के युवा कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचित पत्र सौंपकर देवास जिले में हिंदू महासभा को प्रचंड बनाने हेतु कार्य करेंगे और 2023 में विधानसभा चुनाव की तैयारी भी की जा रही है देवास की सभी विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे

कार्यक्रम आयोजक कर्ता- नागेंद्र सिंह ठाकुर देवास जिला अध्यक्ष,देवेंद्र सिंह ठाकुर देवास नगर अध्यक्ष,विशेष मार्गदर्शक राजवीर सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष,डॉ यशपाल सिंह ठाकुर
प्रदेश सचिव

उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बरोलिया ने दी

error: Content is protected !!