खबर पक्की, 5 नवंबर, रतलाम। विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित की जाने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन पूरे मध्यप्रदेश के साथ साथ रतलाम जिले में भी शनिवार 05 नवंबर को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। रतलाम जिले में 89 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में जिले के सभी तहसीलों के लगभग 4800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में सहयोग देने वाले शैक्षिक संस्थाओं के शिक्षकों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का गायत्री परिवार की ओर से मुख्य ट्रस्टी श्री पातीराम जी शर्मा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक श्री श्रवण कुमार भावसार, सचिव श्री विजय सिंह चौहान, श्री दामोदर शर्मा इत्यादि ने हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की।

