• Sat. Nov 7th, 2026

सिंधी समाज मनाएगा श्री गुरुनानक देव जी का 553 वा प्रकाश पर्व , चहुँओर फैलेगा गुरु जन्मोत्सव का उजास व रात को होगी आतिशबाजी

BySurendra Jain

Nov 5, 2022

खबर पक्की, 5 नवम्बर, रतलाम। सिंधी समाज की मीडिया प्रभारी कविता मुकेश नैनानी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव का कार्यक्रम एक दिन पूर्व दिनांक 7 नवम्बर शुक्रवार को स्थानीय श्री झूलेलाल मंदिर संत कंवरराम सिंधू नगर में आनंद उल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा
इस कार्यक्रम के अंर्तगत दिनांक 6 ओर 8 को सुबह 6 बजे विशेष 2 दिन संगत द्वारा प्रभात फेरी की सेवा की जाएगी
दिनांक 7 नवम्बर सोमवार को प्रातः 8 बजे से सुखमनी पाठ साहिब की सेवा की जाएगी । व सतसंग , भजन कीर्तन , आरती अरदास व सहज पाठ साहिब के भोग की सेवा की जाएगी तत्पश्चात 1 बजे गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।

8 नवम्बर को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी की सेवा व रात को 12 बजे गुरु जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 8 नवंबर को न्यू रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारे पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष ज्ञानचंद कृष्णानी, हीरालाल करमचंदानी, नरेंद्र ममतानी, , मुरली आवतानी, विनोद करमचंदानी ,एफ . एम धनवानी ,गिरधारी वरधानी ,राजू परयानी ,काली करमचंदानी , डिम्पल भाग्यवानी , पुष्पा करमचंदानी ,आशा कुंगवानी, जया परियानी ने निवेदन किया है ।

error: Content is protected !!