खबर पक्की, 24 अक्टूबर, रतलाम। ब्रह्माकुमारीज़, नज़रबाग बैंक कॉलोनी, रतलाम द्वारा सेवाकेंद्र पर 24 अक्टूबर सोमवार को सुबह 9 बजे दीवाली का त्योहार मनाया गया। सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. सीमा दीदी ने सभी को दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य बताया। सभी भाई बहनों ने दीप जगाए। पटाखों की जगह गुब्बारे फोड़े गए। भुवि व्यास एवं मिष्ठी संघवी मां लक्ष्मी के रूप उपस्थित थे साथ ही नृत्य भी प्रस्तुत किया। कॉलोनी के कुछ सदस्य जो उपस्थित थे – नीरज सिरोलिया, महेन्द्र नाहर ,अनिल बरमेचा, दिनेश उपाध्याय, मनीष संघवी , दिलीप सोनगरा,हेमंत संघवी, श्रीमती मदन लाल शर्मा,रितु सिरोलिया,सुरेन्द्र जैन ,प्रकाश संघवी, रश्मि व्यास, मोना बहन, पायल बहन, प्रमिला बहन , रेखा बहन आदि अनेक रहे । अंत मे सभी मे प्रसादी वितरण की गई।

