• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम में नर्मदा का पानी लाएगे : विधायक चेतन्य काश्यप, अमृत सागर में स्थापित करेगे विशालकाय शिव प्रतिमा, पत्रकार दीप मिलन समारोह का आयोजन

BySurendra Jain

Oct 22, 2022

खबर पक्की, 22 अक्टूबर, रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम में नर्मदा का पानी लाने का संकल्प व्यक्त किया है। उनकी योजना है कि शहर के अमृत सागर तालाब में झील संरक्षण योजना के तहत सौन्दर्यीकरण कार्य के साथ-साथ जन सहयोग से भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा भी स्थापित हो। रतलाम के विकास को गति देने के लिए उन्होंने मीडिया जगत से सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करने का आव्हान् करते हुए विभिन्न प्रकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शनिवार को पत्रकार दीप मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री काश्यप ने बताया कि नर्मदा का पानी रतलाम लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा है। बदनावर तक पाईपलाईन से पानी लाने की योजना बन चुकी है, जिसे रतलाम तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इससे रतलाम में आगामी 30 वर्षों तक की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। नर्मदा का पानी पेटलावद तक भी लाने की योजना बनी है, जिसे धोलावाड़ तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा शहर में जलापूर्ति सुचारू करने के लिए ‘अमृत-2Ó योजना के तहत 60 करोड़ की योजना भी बन चुकी है। इससे हर घर को पानी दिया जा सकेगा।
श्री काश्यप ने कहा कि अमृत सागर का 22 करोड़ की योजना से कायाकल्प शुरू हो गया है। ग्रीष्मकाल में जल स्तर कम होने पर तालाब की सतह का आंकलन कर विशालकाय शिव प्रतिमा स्थापित करने की योजना है, जिससे यह परिसर पर्यटन के साथ-साथ दर्शनीय बनेगा। रतलाम के विकास के लिए विशेष निवेश क्षेत्र का विकास जरूरी है। अगले साल दिसंबर अंत तक 8 लेन एक्सप्रेस-वे आरंभ हो जाएगा, तब यहां उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। निवेश क्षेत्र सहित विकास के सभी प्रकल्पों में मीडिया को सकारात्मक रूख दिखाना होगा।
श्री काश्यप ने कहा कि हाल ही में रतलाम के लिए 3 बड़ी सौगातें सेजावता बायपास का फोरलेन, करमदी रोड़ पर फोरलेन और गोल्ड कॉम्प्लेक्स की निविदा स्वीकृति के रूप में मिली है। गोल्ड कॉम्प्लेक्स की निविदा में 95 करोड़ के विरूद्ध 136 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। जिससे शासन को 40 करोड़ का लाभ होगा। वे रतलाम के विकास के लिए इस अतिरिक्त राशि को भी लाने का प्रयास करेगे।
श्री काश्यप ने मेडिकल कॉलेज में अस्पताल के साथ कार्डियक सर्जरी की सुविधा हेतु मुख्यमंत्री से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के 3000 परिवारों को आवास मिल चुके है और 3000 परिवारों को आगामी वर्षों में मिल जाएगे। अवैध और अविकसित कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया चल रही है। सड़कों की मरम्मत का कार्य भी जल्द आरंभ होगा। महलवाड़ा के सौन्दर्यीकरण हेतु 70 लाख की निविदा स्वीकृत की गई है। जिला अस्पताल में नया भवन बनने वाला है और कुपोषण को पूर्णरूप से समाप्त कर रतलाम को विश्वपटल पर नई पहचान देने के प्रयास भी जारी है। श्री काश्यप ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब भी दिए। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित भाजपा जिला एवं मण्डल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!