• Sat. Nov 7th, 2026

पप्पू उर्फ राकेश सकलेचा से 500000 उधार मांगे, नहीं तो 3 को गोली मारने की धमकी

BySurendra Jain

Oct 18, 2022

खबर पक्की : 18 अक्टूबर रतलाम, कल रात 9:00 से 10:00 के बीच माणक चौक थाना क्षेत्र स्थित घांसबाजार निवासी पप्पू उर्फ राकेश सकलेचा को उसी के मोहल्ले घांस बाजार में ही रहने वाले वर्धमान गूगलीया और संजू बारिक ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धोंस दी। उक्त घटना राकेश सकलेचा के घर स्थित सीसीटीवी और घास बाजार में अनेक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उक्त घटना की शिकायत राकेश सकलेचा द्वारा थाना माणक चौक में लिखित में की गई है। शिकायत में पप्पू ने बताया कि पहले वर्धमान गूगलया ने फोन लगाकर गाली-गलौज की और ₹500000 उधार मांगे और नहीं देने पर दिवाली बाद उसको और अन्य दो को गोली मारने की धमकी दी। इस पूरे वार्तालाप की 4 मिनट के मोबाइल रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। उसके बाद वह कई गुंडों के साथ पप्पू के घर पर पहुंचे और जमकर गाली-गलौज की जिससे पप्पू के घर भारी भीड़ जमा हो गई इसके बाद पप्पू द्वारा थाने में जाकर शिकायत की गई। बताया जाता है कि उक्त वर्धमान पहले ठेला गाड़ी पर रेडीमेड होजरी का काम करता था पर आज के तारीख में करोड़ों अरबों का मालिक है और sagod रोड पर इनका करोड़ों की लागत से Cottage बन रहा है। बगैर किसी जायज सोर्स के इतना पैसा किस धंधे से आ रहा है यह जांच एजेंसियों के लिए शोध का विषय हो सकता है। समाचार लिखे जाने तक माणक चौक पुलिस द्वारा इस मामले में अभी तक कोई कायमी नहीं की गई थी। पर शिकायत मिलने की पुष्टि जरूर की गई है।

error: Content is protected !!