खबर पक्की :17 अक्टूबर रतलाम, जिला चिकित्सालय की व्यवस्था राम भरोसे चल रही है ऐसा लगता है। जिला चिकित्सालय में चर्म रोग के ढेरों मरीज रोज आते हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। क्योंकि एक भी चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति जिला चिकित्सालय में नहीं की गई है जबकि मेडिकल कॉलेज में 5,5 चर्म रोग विशेषज्ञ है। क्या chmo रतलाम शहर विधायक के साथ-साथ जिले के बाकी अन्य विधायक और कलेक्टर इस मामले में पहल कर जनता को राहत देने के लिए चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करेंगे।
