खबर पक्की :13 अक्टूबर रतलाम, कल रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 50 के अंतर्गत अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के सर्वे नंबर में सर्वे नंबर 736 पर लगभग ढ़ाई 3 साल पहले सभी परमिशन और औपचारिकताओं को पूर्ण कर काटी गई शिवालय कॉलोनी भी शामिल है। और इसके साथ साथ इसी से लगी हुई एक और अन्य कॉलोनी नीलकंठ भी इसी सर्वे नंबर पर कटी हुई है। इन दोनों कालोनियों में अधिकांश प्लाट कंजूमर को बेच दिए गए हैं और शिवालय तो लगभग कंप्लीट हो गई है और नगर निगम को हैंड ओवर की राह देख रही है। इसे तरह काला गोरा भैरू की तरफ भी 7,7,8,8 बीघा की 2 कालोनियों के लिए किसी श्रीमाल ने परमिशन ली है। बाकी जो सर्वे नंबर है वह भी अधिकांश सर्वे नंबर डाइवर्ट हो चुके हैं ऐसे में इन डायवर्टेड नंबरों को और कट चुकी कालोनियों को अधिग्रहित करने के लिए इतनी रकम रतलाम विकास प्राधिकरण कहां से लाएगा। ऐसा लगता है कि रतलाम के रियल एस्टेट मार्केट को बर्बाद करने के लिए यह सारी कवायद की जा रही है नगर निगम में गिरते पड़ते जीती भाजपा को अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है।
