• Sat. Nov 7th, 2026

विश्वमूर्तेशुभेशुद्धेविरुपाक्षत्रिलोचने । आज मोदी के महाकाल आगमन पर 21000 दीपों से सुसज्जित कर जगमग किया जाएगा प्राचीन विरुपाक्ष महादेव मंदिर

BySurendra Jain

Oct 11, 2022

खबर पक्की, 11 अक्टूबर, रतलाम। प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी जी के आज उज्जैन महाकाल लोक पहुंचने से पहले पूरा बिलपांक भी शिवमय हो जायेगा । उज्जैन के महाकाल लोक में आयोजित लोकार्पण समारोह के मिनी कुंभ जैसे नजारे का सीधा लाइव प्रसारण आपको रतलाम जिले के बिलपांक गांव में भी आज दिखाया जायेगा ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में महाकाल लोक का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं । इसके पहले महाकाल क्षेत्र से
जुड़े दिव्य तीर्थों को भी सजाया जा रहा है ।
इसी कड़ी में रतलाम जिले के बिलपांक गांव में स्थित विरुपाक्ष महादेव जो पश्चिमी मालवा की सबसे भव्य, अति प्राचीनतम ऐतिहासिक, पुरातात्विक धरोहर है इस परिसर में रतलाम जिला प्रशासन एवं बिलपांक ग्रामीणों युवाओं के सहयोग से 21 हजार दिए लगाए जाएंगे ।

उज्जैन महाकाल लोक कारीडोर की तरह बिलपांक विरूपाक्ष महादेव कारीडोर का सपना भी मूर्त रूप ले सके,
इस हेतु आज इस देवालय को भी 21000 दीयो से जगमग कर सुसज्जित किया जाएगा । भगवान आशुतोष श्री विरूपाक्ष महादेव के सम्मान में
आज पूरा गांव दीपावली के पहले दीपोत्सव मनाएगा । घर-घर दीप जलाए जाएंगे, रंगोलियां बनाई जाएगी ।

प्रथम बार एक बड़े ड्रोन कैमरे से अभूतपूर्व रोशनी में नहाए विरुपाक्ष महादेव मंदिर परिसर तथा संपूर्ण गांव का वीडियो चलचित्र बनाया जाएगा ।

इस पुनीत कार्य में सेवा देने हेतु आसपास के गांव के सभी युवा एवं भक्तगण सादर आमंत्रित हैं । यह मंदिर बिलपांक में स्थित जरूर है किंतु यह पूरे जिले एवं क्षेत्र की गौरवशाली धरोहर है । अत क्षेत्र के सभी शिव भक्तगण, श्रद्धालु सादर बिलपांक आमंत्रित हैं ।

स्थान
विरुपाक्ष महादेव मंदिर परिसर, समय संध्या वेला मे ।

error: Content is protected !!