• Sat. Nov 7th, 2026

जल्द ही पुरी तरह शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का अस्पताल – विधायक काश्यप, सेवा पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

BySurendra Jain

Sep 30, 2022

खबर पक्की, 30 सितम्बर, रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को शासकीय मेडिकल कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुए इस शिविर का विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ।
विधायक श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के व्यक्तित्व के बारे में चिंतन करना बहुत आवश्यक है। वे एक ऐसे व्यक्ति है, जिन्होंने देश को नई ऊॅचाइयां दी है। श्री काश्यप ने कहा कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज का अस्पताल पूरी तरह से चालू हो जाएगा, जिससे रतलाम सहित आस-पास के अंचल को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी। शिविर में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, शिविर संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. अंशुल चौहान, सहसंयोजक दशरथ पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री शैलेंद्रसिंह सिसौदिया, एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास, हेमंत राहोरी, हार्दिक मेहता, डीन डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, डॉ. जी.आर. गौड़ आदि उपस्थित रहे।
शिविर के आरंभ में डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता द्वारा विधायक श्री काश्यप का ब्लड प्रेशर की जॉंच की गई। इस अवसर पर विधायक श्री काश्यप ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

error: Content is protected !!