खबर पक्की : 30 सितंबर रतलाम, पर्सपेक्टिव प्लान की जमीन पर लेआउट को मंजूर करने और निगम द्वारा निर्माण अनुमति जारी करने के मामले में कलेक्टर रतलाम द्वारा सर्वे नंबर 736 को लेकर की गई कार्यवाही और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और निगमायुक्त को नीलकंठ कॉलोनी की परमिशन रद्द करने के लिए लिखे गए पत्र पर आज दिनांक तक कोई निर्णय नहीं हुआ इससे ऐसा लगता है कि प्रशासन में कहीं ना कहीं मिसकम्युनिकेशन है क्योंकि सर्वे नंबर 736 पिछले 3 सालों के पर्सपेक्टिव प्लान में शामिल नहीं है उसमें शामिल सर्वे नंबरों की सूची इस प्रकार है Sitop भोपाल ने RDA को लिखे पत्र क्र 815 दिनांक 06/01/2021
अनुसार, रतलाम के आगामी 3 वर्षो के पर्सपेक्टिव प्लान के, तीनों प्लान में शामिल खसरा नंबर निम्न है।
प्लान 1
खसरा नम्बर
772, 773, 774, 775, 776, 748, 749, 751, 752, 750
प्लान 2
खसरा नंबर
771, 772, 774, 749, 750, 751, 752
प्लान 3
खसरा नम्बर
747, 748,750,751,752, 775, 776, 777 इन तीनों प्लान में दिए गए सर्वे नंबरों के अलावा सर्वे नंबर 778 जो कि काला गोरा भैरू पर स्थित है नक्शे के हिसाब से पर्सपेक्टिव प्लान में आ रहा है इसी कारण इस सर्वे नंबर पर प्रभारी मंत्री के भारी दबाव के बावजूद लेआउट मंजूर नहीं किया गया था और इसी कारण कलेक्टर रतलाम द्वारा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के दफ्तर पर छापा मारकर रिकॉर्ड जप्त किया गया था। लेकिन आज दिनांक तक नील कंठ कॉलोनी के मामले में कोई कार्यवाही नहीं होना पूरा मामला मिसकम्युनिकेशन का साबित हो रहा है।

