• Sat. Nov 7th, 2026

सुभाष नगर के अधूरे पड़े ओवरब्रिज को लेकर शहर कांग्रेस ने दिया धरना एवं ज्ञापन

BySurendra Jain

Sep 24, 2022

खबर पक्की, 24 सितम्बर, रतलाम। शहर के मध्य स्थित सुभाष नगर ओवरब्रिज का कार्य विगत 18 महीनों से बंद पड़ा है जनता काफी त्रस्त हो रही है कार्य के बंद होने से लगभग 18 कॉलोनी के 20000 लोग प्रभावित हो रहे हैं !साथ ही आर्थिक मार झेल रहे हैं! इन सब बातों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु सुभाष नगर चौराहे पर धरना दिया एवं प्रदर्शन किया!
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रतलाम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री अमिताभ मंडलोई ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जनता की नितांत आवश्यकता की चीजों के लिए भी प्रशासन एवं विधायक सांसद  ध्यान नहीं दे रहे हैं! कांग्रेस ने हमेशा जनता हित में कार्य किया है कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं  की है!
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने  कहां कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन ने इस गरीब एवं मध्यम वर्गीय क्षेत्र को लावारिस छोड़ दिया है ! करोड़ों रुपए के भुगतान करने के बाद भी आज भी ब्रिज अधूरा ही पड़ा हुआ है! इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता भुगत रही है! इस ब्रिज के पूरे नहीं होने से शहर के अन्य भागों में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है श्री कटारिया ने क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाया इस लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ रहेगी!
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा ने कहां की सुभाष नगर गरीब क्षेत्र के साथ भेदभाव की राजनीति हो रही है! यदि शीघ्र ब्रिज का काम  शुरू नहीं किया जाता है तो कांग्रेस एवं पार्षद दल चरणबद्ध आंदोलन करेंगे !
धरना कार्यक्रम को क्षेत्रीय पार्षद फखरुद्दीन मंसूरी, पूर्व महापौर श्री पारस सकलेचा, श्रीमती यास्मीन शेरानी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाहा, बसंत पंड्या, शांतिलाल  मालवीय, महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर , नासिर कुरेशी ,शैलेंद्र सिंह अठाना, मनीषा व्यास, रामचंद्र डोई, श्यामा काकी, विजय उपाध्याय ने संबोधित किया! इस अवसर पर मंसूर अली पटौदी, सुनील पारेख, रामचंद्र धाकड़, फैयाज मंसूरी, नीलेश शर्मा, पार्षद  वहीद शेरानी, कविता महावर, सलीम बागवान, नीलोफर खान, मीनाक्षी सेन, पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश पुरोहित, राजेश जैन भुजिया वाला, चंद्र प्रकाश मेहता ,नजमा इक्का बैलूत, राजकुमार जैन, जीवन पांचाल, अनिल नांदेचा, युसूफ शाह, मीना जाट, आरिफा कछवाया,  वीरपाल सिंह, प्रदीप राठौर, मदन दवे, मुकेश कोठारी, अंकित सिसोदिया, सोनू व्यास, इकरार चौधरी, रजिया मंसूरी, अन्नू नेकाडी, हिना शेख, ताज मंसूरी, तबस्सुम खान, हरविंदर सिंह नांद्रा, रमेश पोरवाल, सलीम ट्रेलर, बच्चा खान, इक्का बैलूत, राधा प्रजापति, मांगीलाल जैन, अभिजीत सुराणा, बड़ी संख्या में पार्षद गण, पदाधिकारी गण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत व्यास एवं जोयब आरिफ ने किया! आभार प्रदर्शन राकेश झालानी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन तहसीलदार श्री कुलभूषण जी को सौंपा गया!

error: Content is protected !!