• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम सिंधी समाज के समाज सेवी विनोद करमचंदानी को भारतीय सिंधू सभा मध्य प्रदेश के युवा शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया

BySurendra Jain

Sep 24, 2022

खबर पक्की, 24 सितम्बर, रतलाम। नर्मदापुरम में भारतीय सिंधु सभा, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित की गई प्रांतीय बैठक। इस बैठक में सर्व सहमति से मध्यप्रदेश भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा प्रदेश अध्यक्ष विनोद करमचंदानी को मनोनीत किया गया।
इस सभा मे प्रदेश के 75 शहरो से आए समाज के गणमान्य सदस्य शामिल हुए सभी सदस्यों का उद्देश्य था गरीबों की सहायता करना ,बच्चों को रोजगार दिलाना ,घरों में सिंधी भाषा मे बात करना एवं हर 3 माह में प्रदेश बैठक आयोजित करना
इस दौरान भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लद्दाराम नागवानी,भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ,राष्ट्रीय महामंत्री राजेश वाधवानी, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर, महिला शाखा की प्रांतीय अध्यक्ष कविता इसरानी, पूर्व युवा शाखा प्रांतीय अध्यक्ष ( वर्तमान भारतीय सिंधु सभा प्रदेश उपाध्यक्ष) राजकुमार वाधवानी एवं भारतीय सिंधु सभा के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री महेश ठारवानी ने किया।
कार्यक्रम में समस्त सदस्यों का अभार व्यक्त विनोद करमचंदानी ने किया।

error: Content is protected !!