• Sat. Nov 7th, 2026

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मनाया अभियंता दिवस

BySurendra Jain

Sep 16, 2022

खबर पक्की, 16 सितंबर, रतलाम। म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी मुख्य आतिथ्य थे। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
कलेक्टर सूर्यवंशी ने इंजीनियर्स को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि महान इंजीनियर श्री विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इंजीनियर्स का काम है दूसरों के लिए आधार तैयार करना और उनका जीवन सरल तथा सुगम बनाना, इंजीनियर किसी भी राष्ट्र के निर्माण तथा मानव कल्याण की रीढ होता है। बगैर इंजीनियर्स के हम अपने जीवन में आधुनिक प्रगति की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा कि इंजीनियर मानव कल्याण को ध्यान में रखकर आविष्कार करता है, चीजों को गढता है। इंजीनियरिंग ने हमारे जीवन को आसान बनाया है। विश्वैश्वरैया से प्रेरणा लेकर युवा उत्कृष्ट इंजीनियर बनें तथा मानव कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।
एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिमा सोनटक्के एवं अल्ट्राट्रेक सीमेंट लिमिटेड के श्री सुब्रमण्यम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन सत्येन्द्र यादव ने दिया। महान इंजीनियर श्री विश्वैश्वरैया के जीवन पर श्री आर.एन. शर्मा द्वारा प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त इंजीनियर्स ए.के. भट्ट, जी.के. पुरोहित, गोपाल मिश्रा, एम.एल. पाटीदार तथा पाठक को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री श्री राजेश धनोतिया, अनुविभागीय अधिकारी श्री पी.के. राय, एसोसिएशन कोषाध्यक्ष श्री अली, श्री के.एल. टांक तथा उपयंत्रीगण उपस्थित थे। आभार श्रीमती सोनटक्के ने माना।

error: Content is protected !!