खबर पक्की, 16 सितंबर, रतलाम। इस मानसून सत्र में जिले में वर्षा का औसत पार हो गया है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 918 मिलीमीटर है जबकि इस वर्ष अब तक 1120.64 मिलीमीटर अर्थात 44 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 834.40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। 16 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटो के दौरान जिले में औसतन लगभग 31.65 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में 8 मिलीमीटर, जावरा में 32 मिलीमीटर, ताल में 2 मिलीमीटर, पिपलौदा में 39 मिलीमीटर, बाजना में 10 मिलीमीटर, रतलाम में 32 मिलीमीटर, रावटी में 85 मिलीमीटर तथा सैलाना में 45 मिलीमीटर, वर्षा दर्ज की गई।

