खबर पक्की, 15 सितंबर, रतलाम। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ वर्ष 2022 हेतु मेरी पॉलिसी मेरे हाथ जिला स्तरीय कार्यशाला में गुरुवार को पॉलिसी वितरण कार्यक्रम कलेक्टोरेट सभाग्रह में आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, उपाध्यक्ष केसूराम निनामा, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत की कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष डी.पी. धाकड, जिला पंचायत के सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया द्वारा मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों को विस्तार रूप से बताया।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती लालाबाई द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि कृषकों को घर-घर जाकर पंचायत सचिव एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी फसल बीमा पॉलिसी का वितरण करें। कृषकों द्वारा बीमे से संबंधित सवाल जवाब किये गये जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं बीमा कंपनियों के सदस्यों द्वारा संतुष्टिपूर्वक उत्तर दिये गये। जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार द्वारा अपने उदबोधन में पॉलिसी वितरण कार्य की सराहना की गई। जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार द्वारा अपने उदबोधन में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को अपने क्षैत्र का दौरा कर समय सीमा में कृषकों की पॉलिसी वितरण करने को कहा गया।कृषि विज्ञान केन्द्र कालुखेड़ा के वैज्ञानिको द्वारा आगामी रबी सीजन की फसलों पर विस्तृत प्रशिक्षण कृषकों को दिया। डी.पी. धाकड़ द्वारा अपने उद्धबोधन में बीमा पॉलिसी का वितरण एवं गायो में चल रही लंपी बिमारी की रोकथाम हेतु पशुपालन विभाग को क्षैत्रो का दौरा कर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी एवं अतिथियों द्वारा उपस्थित कृषकों को बीमा पॉलिसी का वितरण किया एवं आगामी रबी सीजन की फसलों की कार्यमाला पम्पलेट का विमोचन भी अतिथियों के करकमलो से कराया गया। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त पम्पलेट ग्राम पंचायतों में एवं सोसायटियों में रखवाये जाकर व्यापक प्रचार प्रसार करे तथा कृषि अमले द्वारा तकनिकी मार्गदर्शन किया जावे।

