• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम, उज्जैन में अब तक कुल 1 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगे, रीडिंग संबंधी शिकायतों से मिली मुक्ति, मोबाइल पर खपत लाइव

BySurendra Jain

Sep 15, 2022

खबर पक्की, 15 सितंबर, रतलाम। म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बड़े शहरों में स्मार्ट मीटर तेजी से लगाए जा रहे है। अब तक उज्जैन संभाग में कुल 1 लाख 17 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। रतलाम, उज्जैन में ही एक लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लग चुके है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद रीडिंग समय पर होने से रीडिंग को लेकर विवादों से मुक्ति मिली है, अब बिलों में संशोधन की मांग में भी व्यापक कमी आई है।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि रतलाम शहर में 45500 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। इसी तरह उज्जैन शहर में 55 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूर्ण किया गया है। दोनों ही स्थानों पर मीटरीकरण अभी भी जारी है। इसी तरह देवास में लगभग 17 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए है। श्री तोमर ने बताया कि रेडियो फ्रिक्वैंसी तरीके से चलने वाले अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगने के बाद इन शहरों में बिलिंग संबंधी शिकायतों में व्यापक कमी देखने को मिली है। स्मार्ट मीटर की खपत कोई भी उपभोक्ता अपने मोबाइल पर ऊर्जस एप की मदद से देख सकता है। श्री तोमर ने बताया कि स्मार्ट मीटर शासन की योजना के अनुसार नि:शुल्क लगाए जा रहे है, स्मार्ट मीटरीकरण का उद्देश्य उच्च तकनीक वाले मीटर लगाकर उपभोक्ताएं सुविधाएं बढ़ाना, शिकायतों में कमी लाना है। उज्जैन संभाग के तहत अगले चरण में स्मार्ट मीटर जिन स्थानों पर लगाए जाने हैं उनमें जावरा भी शामिल है।

error: Content is protected !!