खबर पक्की, 8 सितंबर, रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम सेन्ट्रल द्वारा आज ग्राम मलवासा में साक्षरता रैली निकाली एवम राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त श्री रामनारायण कैरावत का सम्मान किया। जानकारी देते हुए सचिव अश्विनी शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी क्लब द्वारा ग्रामीण अंचल ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर सहायक मंडलाध्यक्ष राजेन्द्र, अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष अशोक डांगी, यशवंत पावेचा, अभय कोठारी विशेष रुप से उपस्थित थे। समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहाकि की क्लब द्वारा ऐसे प्रकल्पों को ग्रामीण अंचल विशेष रूप से प्रचार, प्रसार के साथ आयोजित किया जाता है जिससे जागरूकता पैदा हो सके एवम ग्रामीणों को अधिक से अधिक जोड़ा जा सके। इस अवसर पर रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा उपस्थित शिक्षक को सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किये।सम्मान समारोह के पश्चात एक रैली विद्यालय से निकाली गई जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षक, रोटरी के पदाधिकारियों व नागरिक सम्मिलित थे।

