• Sat. Nov 7th, 2026

जवाहर व्यायामशाला की झांकी में शिव के नटराज रूप का जबरदस्त चित्रण होगा। 25 सालों से अनवरत निकल रही है झांकी

BySurendra Jain

Sep 7, 2022

खबर पक्की :7 सितंबर रतलाम, प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर की प्रसिद्ध जवाहर व्यायाम शाला द्वारा अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर दिनांक 9 सितंबर को भव्य आकर्षक झांकी विशाल अखाड़े और चल समारोह के साथ निकाली जाएगी व्यामशाला के सैकड़ों पहलवान इस अवसर पर अपने शस्त्र विद्या एवं शारीरिक दक्षता से परिपूर्ण कौशल दिखाएंगे। उल्लेखनीय है कि सज्जन मिल बंद होने के पश्चात मिल की झांकी निकलना बंद हो गई थी इसी को ध्यान में रखते हुए जवाहर व्यायाम शाला के संस्थापक नारायण पहलवान ने जवाब व्यायाम शाला की झांकी निकालने की शुरुआत की थी। जो आज उनके नहीं होने के बावजूद उनके परिवार वालों द्वारा 25 वर्षों से लगातार जारी है। इस बार की झांकी में भगवान शिव के नटराज रूप का जबरदस्त चित्रण किया गया है। जवाहर व्यायामशाला की झांकियां मखाले का नेतृत्व जवाहर व्यायामशाला के दौलत पहलवान सुरेश जाट वैभव जाट गौरव जाट पहलवान करेंगे। व्यायामशाला के पहलवानों का नेतृत्व सूरज जाट अंबर पहलवान मयंक जाट अभिषेक जाट अमन पहलवान व्यायाम शाला के सचिव राजीव रावत ईश्वर बाबा सत्यदेव मलिक ओम लिंबादिया कैलाश पहलवान आदि करेंगे। ज्ञानशाला के नन्हे पहलवानों का मलखान का नेतृत्व शिखर चावरे जितेंद्र राणावत मनीष नेपाली अर्जुन पहलवान आदि करेगे। जाकिर के मनोरम दृश्यों का निर्माण कार्तिक माली द्वारा किया गया है उक्त जानकारी व्यायामशाला के सचिव राजीव रावत ने देते हुए अधिकाधिक जनता को झांकी और चल समारोह का आनंद लेने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!