खबर पक्की : 27 अगस्त, पूरे कोरोना काल में मदद के लिए तत्पर रहने वाले और समय-समय पर प्रत्येक टीकाकरण केंद्र की जानकारी व टीके लगाने का टाइम टेबल जनता तक पहुंचाने वाले कांग्रेस के युवा नेता विजय सिंह चौहान सेवा कार्यों का पर्याय बन गए है जो लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि शास्त्री नगर जैसे वार्ड से जो भाजपा का गढ़ है से उन्होंने अपने पत्नी को कांग्रेस के टिकट पर बड़े आराम से पार्षद का चुनाव जितवा दिया। पत्नी के पार्षद बन जाने से नगर निगम से संबंधित कोई भी सेवा कार्य हो किसी के भी वार्ड का हो करवाने के लिए और ज्यादा तत्पर हो गए हैं। यही कारण है कि नेहरू स्टेडियम में 15 अगस्त के कार्यक्रम के बाद गिट्टी, गिट्टी का चुरा और मोरम फैला होने के कारण खिलाड़ियों का खेलना दुभर हो रहा था। तो किसी खिलाड़ी ने उनको फोन कर अपनी समस्या बताएं तो उन्होंने तुरंत नगर निगम के जिम्मेदारों से संपर्क कर JCB बुलवा कर ground को साफ करवाया और खेलने लायक बनवाया और जब तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ वहीं खड़े रहे। उनके इस सेवा कार्य की और सेवा भावना की ग्राउंड पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों और पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी करने वाले सभी प्रशिक्षुओं ने तारीफ की है। हम हर किसी की आलोचना करने में 1 मिनट की भी देरी नहीं लगाते हैं लेकिन समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले ऐसे सेवाभावी लोगों की की भी कहानी सभी तक पहुंचना चाहिए ताकि वे और उत्साह और उमंग के साथ सेवा कर सके।

