• Sat. Nov 7th, 2026

जैविक कृषि कर आप लोग बहुत पुण्य का काम कर रहे हो: महापौर प्रह्लाद पटेल।

BySurendra Jain

Aug 27, 2022

खबर पक्की : 27 अगस्त रतलाम, आप लोग जैविक कृषि कर बहुत पुण्य का काम कर रहे हो लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना इससे बड़ा पुण्य कोई हो ही नहीं सकता उक्त उदगार महापौर प्रह्लाद पटेल ने नगर निगम कंपाउंड में रसायन मुक्त जैविक खाद्य पदार्थों के काउंटर के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप और भी जगह इसके काउंटर शुरू कीजिए हम से जो भी बन पड़ेगा आपकी मदद करेंगे। उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन में महापौर प्रह्लाद पटेल मुख्य अतिथि कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अध्यक्षता कर रहे थे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा भी जैविक कृषको की भूरी भूरी प्रशंसा की गई और उनके सभी उत्पादन को चाव से देखते हुए खरीदारी भी की उन्होंने जिला पंचायत जिला कोर्ट में भी ऐसे काउंटर शुरू करने के लिए उप संचालक कृषि को निर्देशित किया। इस अवसर पर जैविक कृषि मैं अग्रणी कृषक राजेंद्र सिंह आंबा द्वारा जैविक कृषि के बारे में जानकारी दी गई जैविक सब्जी के प्रमुख उत्पादक चंद्रभान सिंह चौधरी द्वारा धार जिले से पधारे यादव जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। महिला स्वयं सहायता समूह जो इस काउंटर को संचालित करेगा के द्वारा सभी उपस्थित लोगों से निवेदन किया के इस काउंटर से अधिक से अधिक खरीदारी कर अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें और जैविक कृषि के उत्पादन में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि जैविक कृषि के उत्पाद निरंतर उपयोग में लेने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से लड़ने में बहुत मदद मिलती है उन्होंने बताया कि वह निरंतर कई वर्षों से जैविक खाद्य पदार्थ का उपयोग कर रहे हैं यही कारण है कि कोरोना जैसी महामारी में हर जगह आना जाना होने के बावजूद शरीर की बड़ी प्रतिरोधक क्षमता के कारण वह सुरक्षित रहें। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिक को कर्मचारियों से निवेदन किया कि अपने दैनंदिन उपयोग में अधिक से अधिक जैविक खाद्य पदार्थों का उपयोग करें ताकि आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत ना पड़े।

error: Content is protected !!