खबर पक्की, 22 अगस्त, रतलाम। वर्षा के मौसम एवं भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा 23 अगस्त (मंगलवार) को जिले के सभी निजी तथा शासकीय स्कूलों में नर्सरी कक्षा से लेकर कक्षा बारहवीं तक अध्यापन अवकाश घोषित किया गया है। बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, परंतु स्टाफ पूर्ववत संस्था में उपस्थित रहेगा। जिले की आंगनबाडिय़ों में भी अध्यापन अवकाश रहेगा, बच्चे नहीं आएंगे परंतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगनवाड़ी आएगी।
