• Sat. Nov 21st, 2026

महापौर पटेल द्वारा संपत्तिकर विभाग का निरीक्षण, नामांतरण समय-सीमा में करने के दिये निर्देश

BySurendra Jain

Aug 18, 2022

खबर पक्की, 18 अगस्त, रतलाम। महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम के संपत्तिकर विभाग का आकस्मिक निरीक्षण कर नामांतरण प्रकरणों की जानकारी लेकर नामांतरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधितों को दिये।
महापौर श्री पटेल ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि संपत्ति का नामांतरण कराने आने वाले नागरिकों अनावश्यक निगम के चक्कर ना लगवाये व निर्धारित समय-सीमा में नामांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करें। इस अवसर पर उन्होने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी कार्यालयीन समय प्रात: 10 से सांय 6 बजे तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

You missed

error: Content is protected !!