• Sat. Sep 26th, 2026

हथियार, डंडे या तलवार के प्रदर्शन की अनुमति ना होने के बावजूद शक्ति प्रदर्शन को लेकर आवेदक रामचंद्र भगोरा पर एफ आई आर

BySurendra Jain

Aug 10, 2022

खबर पक्की :10 अगस्त रतलाम, कल 9 अगस्त को आदिवासी जनजाति दिवस के उपलक्ष में रैली निकालने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा सशर्त अनुमति दी गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि रैली आयोजन के रूप में आवेदक रामचंद्र भगोरा ने आवेदन प्रस्तुत किया था और अनुमति में स्पष्ट किया गया था कि रैली में किसी भी प्रकार के डंडे या हथियार लेकर नहीं चलेंगे। लेकिन आवेदक द्वारा अनुमति की शर्तों का पालन न करते हुए उसका उल्लंघन किया गया और रैली में बड़ी मात्रा में डंडे और तलवारे हाथों में लेकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। यह ज्ञातव्य है कि पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भी हथियारों के प्रदर्शन के साथ रैली की अनुमति मांगी गई थी किंतु उनके जैसे अनुशासित संगठन को भी स्पष्ट तौर पर हथियारों के साथ रैली के अनुमति के लिए मना कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल मौके की नजाकत और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की किंतु यह स्पष्ट तौर पर पुलिस व प्रशासन की अवहेलना व अनुमति के विपरीत कृत्य होने से धारा 188 में आवेदक रामचंद्र भगोरा के खिलाफ थाना स्टेशन रोड में एफ आई आर दर्ज की गई है। ताकि आगे से कोई ऐसा अनुमति के विपरीत कृत्य ना कर सके।

error: Content is protected !!