खबर पक्की : 8 अगस्त रतलाम अपने निजी वाहन एक्सयूवी 500 से उदयपुर से इंदौर जा रहे इंदौर के उद्योगपति अजीत ललवानी किसी कारणवश महू नीमच रोड पर चंद्रा मोटर के सामने उत्तरे तो उनकी जेब से पर्स गिर गया। पर्स में अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक का क्रेडिट कार्ड एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई आवश्यक दस्तावेज थे और साथ ₹8000 नगद होंगे। उक्त घटना 7:30 8:00 बजे के लगभग की है उन्होंने तुरंत चंद्रा मोटर्स के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लिए फुटेज में एक आदमी पर्स को अपने झोले में रखते हुए जा रहा है। उक्त फुटेज उन्होंने दो बत्ती थाने में दिए और पर्स गिर जाने की शिकायत दर्ज करवाई अगर किसी व्यक्ति को उक्त पर्स या पर्स ले जाने वाले उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है तो इस नंबर पर सूचित करें।+91 94250 54302

