• Fri. Sep 25th, 2026

सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले आयोजन 11 अगस्त को

BySurendra Jain

Aug 8, 2022

खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। सर्व ब्राह्मण समाज रतलाम के तत्वावधान में सामूहिक श्रावणी उपाकर्म का आयोजन 11 अगस्त, गुरुवार को गंगा आश्रम, चम्पाविहार के पास, सागोद रोड, रतलाम पर आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र जोशी ने बताया कि रक्षाबंधन 11 अगस्त प्रात: 9 बजे से हेमाद्री, दशविध स्नान, प्रायश्चित, तर्पण, जनेऊ परिवर्तन के बाद हवन के साथ श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम सम्पन्न होगा। सभी महानुभाव अपने साथ पूजापात्र, आचमनी, तर्बाना, पंचपात्र, आसन, धोती, टावेल लाएं, शेष सभी पूजा सामग्री निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
आयोजन में शामिल होने का आह्वान पं. रामचंद्र शर्मा, पातीराम शर्मा, सुशील नागर, कृष्ण गोपाल आचार्य, अनिल भट्ट, दिलीप तिवारी, आर. आर. शर्मा, भूषण बर्वे, दिलीप व्यास, प्रेम उपाध्याय, बंशीलाल शर्मा, राजेश दवे, बृजेंद्र मेहता, सुनील शर्मा, वीरेन्द्र कुलकर्णी, बसंत पंड्या, अमर सारस्वत, शरद शुक्ला, विजय शर्मा, चेतन शर्मा, जगदीश उपाध्याय एवं सभी ब्राह्मण संगठनो ने ब्राह्मण समाज के अतिरिक्त भी सभी जनेऊधारी बंधु एवं जनेऊधारी बच्चों से किया है।

error: Content is protected !!