• Fri. Sep 25th, 2026

राज्य स्तरीय कायाकल्प अवार्ड समारोह में रतलाम के चिकित्सक सम्मानित

BySurendra Jain

Aug 8, 2022

खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। राज्य स्तरीय कायाकल्प अवार्ड समारोह का आयोजन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों के कायाकल्प अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त सुदाम खाडे आदि की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
रतलाम जिले के जिला चिकित्सालय के डॉ. आनंद चन्देलकर को (अवकाश पर होने से डॉ. रजत दुबे ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा के बीएमओ डॉक्टर योगेंद्र गामड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल के आयुष चिकित्सक डॉक्टर नेवालाल भूगवाडे तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालूखेड़ा की चिकित्सक डा. अवनी शाकल्य को (डॉ दीपक शाह ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया) प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!