• Fri. Sep 25th, 2026

जिले में एमसीएच अस्पताल में सम्पूर्ण कायाकल्प अभियान का शुभारंभ, 5 नई 108 एंबुलेंस रतलाम जिले को प्राप्त हुई, मुख्यमंत्री श्री चौहान का उदबोधन देखा और सुना गया

BySurendra Jain

Aug 8, 2022

खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। जिले के एम सी एच अस्पताल में राज्य स्तर पर आयोजित संपूर्ण कायाकल्प अभियान शुभारंभ कार्यक्रम का जीवित प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी एवं राज्य स्तरीय विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सामान्य रिपेयरिंग आदि के लिए जिलों के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को राशि ऑनलाइन खाते में जारी की गई है। रतलाम जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 5 नई एंबुलेंस को महापौर प्रहलाद पटेल, जिला योजना समिति सदस्य राजेंद्र सिंह लुनेरा, पार्षद श्रीमती हिना उत्सव मेहता, समाजसेवी गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, राज्य रेडक्रॉस समिति से महेंद्र गादिया, एडीएम एम.एल. आर्य, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गहलोत, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. निर्मल जैन, आरएमओ डॉ. रवि दिवेकर, डीपीएम डॉ. अज़हर अली, श्री हार्दिक मेहता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सीएमएचओ ने बताया कि एक 108 एम्बुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट प्राप्त हुई हैं जो वेंटिलेटर युक्त है, जिसका मुख्यालय रतलाम रहेगा। शेष 4 एंबुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का मुख्यालय जावरा, बड़ावदा, शिवगढ़ एवं सरवन रहेगा। एंबुलेंस की सेवा प्राप्त करने के लिए 108 नंबर पर कॉल करना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, बी.के. पाटीदार, डॉ. बलराज चौहान, डॉक्टर जी.आर. गौड़, डॉ. आर.के. पॉल, डॉ. गौरव बोरीवाल, प्रदीप किशोर, जय अम्बे एमरजेसी सर्विस के जिला समन्वयक, श्रीमती सरला वर्मा तथा शेरू पठान, सचिन वर्मा, अनस बेलिम, दर्पण त्रिवेदी, लोकेश वैष्णव, नईम खान, वैभव पंड्या, जितेंद्र मुनिया, आशीष चौरसिया एवं अन्य विभागीय जिला प्रमुख अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!