खबर पक्की :30 जुलाई रतलाम, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देश पर आज पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि उसी तारतम्य में रतलाम शहर में भी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी महीने में काफी सारे त्यौहार आ रहे है उन को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक तत्व और गुंडों में पुलिस और प्रशासन का खौफ कायम रहे इस वजह से समय-समय पर पुलिस स्थानीय स्तर पर भी फ्लैग मार्च निकालती रही है। लेकिन आज का फ्लैग मार्च डीजीपी साहब के आदेश से पूरे प्रदेश में निकाला गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने जनता से भी आग्रह किया है कि कहीं भी कोई संदिग्ध आचरण करता हुआ या संदिग्ध गतिविधि में कोई भी व्यक्ति लिप्त दिखता है है तो तुरंत पास के पुलिस स्टेशन पर या मुझे खबर करें।

