• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम नगर निगम निर्वाचन लडऩे वाले 54 अभ्यर्थियों की जमानत जब्त

BySurendra Jain

Jul 25, 2022

खबर पक्की, 25 जुलाई, रतलाम। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के तहत नगर पालिका निगम रतलाम निर्वाचन लडऩे वाले 54 अभ्यर्थियों की जमानत जब्त हो गई है। उन्हें प्राप्त हुए विधिमान्य मतों की कुल संख्या के एक से अधिक षष्ठमांश मत प्राप्त न होने के कारण उनकी जमानत जब्त की गई।
जिनकी जमानत जब्त हुई है उनमें महापौर प्रत्याशियों में जहीरउद्दीन कुरैशी, आफरीन बी, अनवर खान, अरुण राव तथा जनक नागल शामिल हैं। इसी तरह पार्षद प्रत्याशियों में रोशनी गुरनानी, निलेश शर्मा, कमल पांचाल, कपिल शर्मा, राजेन्द्रसिंह राठौर, विक्रमसिंह चन्देल, पूर्णिमा राठौर, अनीता कुमारी वर्रा, संगीता उर्फ सुनीता देवडा, शकुंतला ईश्वर गामड, अरुण राव, अनीस अहमद कुरैशी, पुष्कर गणावा, मुकेश कटारा, रामचन्द्र पुनाजी, शारदा भगोरा, कंचनबाई चौहान, रुकमा कमलेश टांक, पूजा दुबे, सत्यनारायण शर्मा सत्तू पहलवान, राजकुमार गेहलोत, आशीष पंडित, अमित कटारिया, मोहम्मद सादिक गौरी, राधेश्याम मेहता, अनीस खान, दीपक राठौड, इमरान एहसान खोकर, मुजीब रेहमान, राकेश टांक, ईशा सोलंकी, शहजादी बी., विष्णुबाई पांचाल, शमशाद बी., मुकेश अखंड, रामगोपाल मरमट, रवि सोलंकी, श्रीमती रानू आशुतोष चौहान, खेरुननिशा बी., ओमवती कुशवाह, मेहमूदा बी., श्रीमती रत्ना पाल, स्वदीप कोटिया, रविन्द्रसिंह छोटू, सारिका शैतानमल कसेरा, रमेशचन्द मकवाना, सिद्दिक अब्बासी तथा आबिद हुसैन मंसूरी शामिल हैं।
जिला पंचायत सदस्य पद के 31 अभ्यर्थियों की जमानत जप्त
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत जिला पंचायत रतलाम के निर्वाचन क्षेत्रों से सदस्य पद का निर्वाचन लडने वाले 31 अभ्यर्थियों की जमानत जप्त हो गई है। उन्हें प्राप्त हुए विधिमान्य मतों की कुल संख्या के एक षष्ठमांश से अधिक मत प्राप्त न होने के कारण उनकी जमानत जप्त की गई।
जिनकी जमानत जप्त हुई है उनमें संगीता अटोरिया, संगीता मेहता, मुकेश पाटीदार एडवोकेट, अश्विन ओहरी, प्रेमसिंह गामड, राजीव देवदा, ममता कैलाशचन्द्र, अनीताबाई रामसागर, बेबीकुंवर, धरमकुंवर कुशालसिंह पंवार, श्यामुबाई पुष्करलाल पाटीदार, गंगा, राधाबाई, शारदा, गुजरबाई मुन्नानाथ, दशरथ आंजना, माखनसिंह राणावत, रेखाबाई मालवीय, भगोरा कविता, ध्यानवीर डामोर, दौलजी खराडी, हेमचन्द डामर, हिमांशु डोडियार, नरसिंह डामोर, रणसिंह डोडियार, शंकरलाल डिंडोर, बागेश्वर मईडा, चेतूबाई मांगीलाल निनामा, बालू दितिया भाभर, सुरेश डिंडोर था कविता चारेल शामिल हैं।

error: Content is protected !!