खबर पक्की: 20 जुलाई रतलाम, खबर लिखे जाने तक आखिरी राउंड का टेबुलेशन चल रहा है आखिरी राउंड के पहले तक 7682 वोटों से भाजपा के पहलाद पटेल आगे है। आखिरी राउंड में लगभग 7000 वोटों की काउंटिंग और बाकी है इस हिसाब से देखा जाए तो जीत की औपचारिकता ही शेष है। और जैसा कि अनुमान था संघर्ष काफी निकट का रहा और यही कारण रहा कि भाजपा के दावे के पिछले बार से ज्यादा लीड लेंगे हवा हो गए। यह जीत भाजपा के ब्रांड कमल और चैतन्य कश्यप की रही क्योंकि उम्मीदवार के लिहाज से देखा जाए तो प्रह्लाद पटेल लोकप्रियता में काफी पीछे थे। और कमल और कंट्रोल रूम ने उन्हें मदद नहीं की होती तो उनका जितना मुश्किल था। क्योंकि भाजपा संगठन के काफी लोग इस टिकट से नाराज थे।

