खबर पक्की, 16 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र सूयवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंडया, डीईओ के. सी. शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज चौहान, डीआईओ डॉ. वर्षा कुरील, डीएचओ डॉ. गौड, डीपीएम डॉ. अजहर अली आदि की उपस्थिति में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक न्यू कलेक्टोरेट परिसर पर संपन्न की गई ।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि 5 वर्ष की आयु के बच्चों को डीपीटी, 10 वर्ष एवं 16 वर्ष की आयु के बच्चों को डीटी का वैक्सीन लगाने के लिए 18 अगस्त से 31 अगस्त के मध्य अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान सरकारी एवं प्रायवेट स्कूलों और आंगनवाडी केंद्रों तथा मदरसों एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के शिक्षा केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिन बच्चों को अब तक 5 वर्ष की आयु में डीपीटी का टीका नहीं लगा है एवं जिन बच्चों को डीटी का टीका नहीं लगा है, केवल उन्?हीं बच्?चों का वैक्?सीनेशन किया जाएगा।
कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि टीकाकरण के लिए बच्चों की उम्र के अनुसार जानकारी 25 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करे ताकि कार्ययोजना तैयार की जा सके। उन्होने निर्देशित किया कि बच्चों के अभिभावकों को कार्यक्रम की जानकारी पहले से प्रदान की जाए ताकि टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने कार्यक्रम के संचालन के लिए विभाग प्रमुखों को अपने विभाग में नोडल अधिकारी नामांकित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 72093 बच्चों का वपैक्सीनेशन किए जाने का लक्ष्य रहेगा।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि कार्ययोजना इस प्रकार बनाएं ताकि एक ही दिन में संबंधित स्कूल के सारे बच्चों का कवरेज हो जाए, अगले दिन अगले स्कूल में वैक्सीनेशन की कार्ययोजना बनाई जाए । स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के साथ वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाए। 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में कोविड से बचाव की बूस्टर डोज के वैक्सीनेशन की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है।

