खबर पक्की :11 जुलाई रतलाम, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के शिकायत के आधार पर डीजेआना चैनल और अंबर चैनल को सील करने की कार्रवाई की खबर वायरल होने के पश्चात और प्रेस क्लब द्वारा रोष व्यक्त किए जाने के कारण प्रशासन को अपनी गलती का एहसास हुआ। और इसके चुनावी नफा नुकसान को देखते हुए उसने तुरंत अपनी गलती को सुधारा और जिस तरह दोनों केबल नेटवर्क के कंट्रोल रूम को सील किया गया था उसी तरह चुपचाप आकर कंट्रोल रूम को खोल दिया गया। पटवारी तेजवीर चौधरी एक अन्य पटवारी के साथ आकर कंट्रोल रूम को खोल कर जाते हुए आपको फोटो में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। अभी मतदान में पूरे 48 घंटे बाकी है इसलिए प्रशासन ने अपनी गलती को तुरंत सुधार कर अच्छा ही किया।

