खबर पक्की :10 जुलाई रतलाम, मध्य प्रदेश में भाजपा की सर्वाधिक मजबूत सीट रतलाम में निकाय चुनाव के लिए मतदान में सिर्फ 3 दिन बचे हैं। जैसा की खबर पक्की ने दो दिन पहले लिखा था के चुनाव पूरी तरह खुला हुआ है और आखरी के 5 दिन जिसने अपने पत्ते सही चल दिए और जनता का दिल जीत लिया वहीं चुनाव जीतेगा। किंतु शायद मेरी लिखी बातों को भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल ने गंभीरता से नहीं लिया और लोगो के दिल जीतने के बजाय आज ऐसी गलती कर दी जो उनके लिए तो भारी पड़ेगी ही पड़ेगी इसका खामियाजा पूरी पार्टी को भी उठाना पड़ सकता है। जनता में तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार रतलाम के शिव नगर में प्रचार के दौरान कुछ घरों पर कांग्रेस के झंडे लगे देख कर जिस तरह उन्होंने अपना आपा खोया और साथ चल रहे पार्षद प्रत्याशी को यह कहा की इन घरों के फोटो खींचकर इनकी सारी सुविधाएं खत्म करवाओ कोई फर्क नहीं पड़ता अगर पांच 10 लोग वोट नहीं दें लेकिन इनको सबक सिखाओ। खबर पक्की इस वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन अगर सच में यह वीडियो सही है तो यह सेल्फ गोल प्रह्लाद पटेल और उनकी पार्टी को बहुत भारी पड़ सकता है। और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक चैतन्य काश्यप की अथक मेहनत पर पानी फेर सकता है।उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी ने इस वीडियो को हाथों-हाथ लपक कर उनके अहंकारी होने का प्रमाण पत्र दे दिया है अब इसका काउंटर अटैक वह और उनकी पार्टी कैसे करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।

