• Tue. Sep 22nd, 2026

सबको उदास कर हर्ष चला गया। तुम बहुत याद आओगे हर्ष

BySurendra Jain

Jul 10, 2022

खबर पक्की :10 जुलाई रतलाम, आज यह दुख से लबरेज खबर लिखते हुवे मन बहुत भारी और उदास है क्या ईश्वर भी इतना निष्ठुर हो सकता है। की एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ सकता है इतना बड़ा वज्रपात कर सकता है कि वह उसकी कल्पना भी नहीं कर सके। श्रीमाली समाज के दमकते सितारे और सभी के प्यारे भाई हर्ष दशोत्तर को हमसे छीन कर उसने ऐसा ही किया है। अपनी दो बेटियों और और पत्नी को रोता छोड़ कर हर्ष आज इस निष्ठुर दुनिया से चले गए पर उनका हंसता मुस्कुराता चेहरा हर किसी से आदर सम्मान और प्यार से मिलने की अदा हर एक के बारे में अच्छे से अच्छा लिखने की कोशिश सबका दिल जीत लेने की चाहत हम सबको बहुत याद आएगी। आज ईश्वर पर बहुत क्रोध आ रहा है कि क्यों उन्होंने दो छोटी बेटियों पर इतना बड़ा दुखों का पहाड़ तोड़ दिया पर फिर भी ईश्वर से यही प्रार्थना है वे भाई हर्ष को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान कर उन्हें इस दुख से बाहर निकलने में मदद करें।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!