• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में किया रोड़ शो, जगह-जगह हुआ स्वागत

BySurendra Jain

Jul 9, 2022

खबर पक्की, 9 जुलाई, रतलाम। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। श्री चौहान ने धानमण्डी चौराहे पर आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए जहां विकास कार्यों को गिनाया,वहीं विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई करोडो की धनराशि का भी जिक्र किया। उन्होने उपस्थित जनसमूह से पूछा कि क्या कांग्रेस के शासनकाल में ऐसे विकास कार्य हुए थे? श्री चौहान ने विभाजित प्लाटों की समस्या का जिक्र करते हुए घोषणा की,कि छोटे से छोटे भूखण्ड पर भवन निर्माण की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होने अवैध और अविकसित कालोनियों में विकास कार्य करने और नगर निगम द्वारा सडक पर बैठकर व्यवसाय करने वालों से की जाने वाली वसूली को रोकने की भी घोषणा की।
श्री चौहान ने उदयपुर में हुई नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सभी की सरकार है,लेकिन अगर कोई गडबड करने की कोशिश करेगा तो मामा का बुलडोजर उसे रौंद देगा। उन्होने कहा कि आंतकवाद और गडबडी फैलाने वालों को मध्यप्रदेश में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नाम लिए बगैर उन्होने कहा कि वोट देने से पहले आपको कांग्र्रेस के प्रत्याशी का रिकार्ड चैक कर लेना चाहिए कि उन पर कैसे कैसे मामले दर्ज है। श्री चौहान ने कहा कि वे रतलाम के विकास के लिए जितनी आवश्यकता होगी उतनी धनराशि देंगे,लेकिन अगर महापौर कांग्रेस का होगा तो इस धनराशि का उपयोग ठीक से नहीं होगा और योजनाएं नीचे तक नहीं पंहुच पाएगी और विकास के काम ठप्प हो जाएगे।
श्री चौहान ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि रतलाम के महानगर बनाने की दिशा में आगे बढाना है, तो भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और सभी वार्डो में चुनाव लड रहे भाजपा प्रत्याशियों को अपना वोट देकर उनकी जीत सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री के सभामंच पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, शहर विधायक चैतन्य काश्यप,सांसद गुमानसिंह डामोर समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। प्रारंभ में स्वागत भाषण चैतन्य काश्यप ने दिया। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मामा के धन पर भांजे का अधिकार होता है,इसलिए नगर विकास के लिए मामा के खजाने का बडा हिस्सा उन्हे मिलेगा,जिससे शहर का विकास तेज गति से हो सकेगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिïवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशियोंं के लिए रोड शो कर मतदाताओं से वोट मांगे। मुख्यमंत्री का रोड शो निर्धारित समय से करीब डेढ घण्टे की देरी से सज्जन मिल रोड से शुरु हुआ। रोड के दौरान मुख्यमंत्री खुली जीप में भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के साथ जनता का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। मुख्यमंत्री का रोड शो सज्जन मिल रोड,राम मन्दिर से होते हुए सैलाना बस स्टैण्ड,शहर सराय, रानी जी का मन्दिर,नाहरपुरा,डालूमोदी बाजार से होते हुए गणेश देवरी,हरदेव लाला की पीपली होते हुए रानी जी का मन्दिर स्थित सभास्थल पर पंहुचकर समाप्त हुआ। मुख्यमंत्री का रोड शो करीब ढाई घण्टे चला। पूरे रास्ते में जगह जगह स्वागत मंच बनाए गए थे,जिन पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी भी जनता का आशीर्वाद मांगते हुए चल रहे थे।

error: Content is protected !!