• Tue. Sep 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान महापौर प्रत्याशी पटेल और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो एवं सभा 9 जुलाई को

BySurendra Jain

Jul 8, 2022

खबर पक्की, 8 जुलाई, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 9 जुलाई को रोड शो एवं सभा करेंगे। उनका रोड शो सुबह 10 बजे सैलाना रोड स्थित साक्षी पेट्रोल पंप से शुरू होगा और रानीजी का मंदिर पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगा। रोड शो में मुख्यमंत्रीजी के साथ सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा एवं सभी पार्षद प्रत्याशी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान सुबह बंजली हवाईपट्टी पर उतरेंगे। यहां से साक्षी पेट्रोल पम्प पहुंचकर रोड शो में शामिल होंगे। रोड नयागांव से प्रारंभ होकर सज्जन मिल, सैलाना रोड ओव्हर ब्रिज, महाराणा प्रताप स्टेच्यू, शहर सराय, शहीद चौक, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, हरदेव लाला की पिपली से होता हुआ रानीजी का मंदिर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित होगा। सभा को मुख्यमंत्री श्री चौहान रानीजी के मंदिर के समीप बने मंच से गणेश देवरी की तरफ सम्बोधित करेंगे।
विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत होगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो का रतलाम भ्रमण के दौरान जगह-जगह बने मंचों से स्वागत होगा। नगर के सामाजिक एवं व्यापारित संगठनों के साथ भाजपा नेता रोड शो का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान करेंगे। भाजपा द्वारा मुख्यमंत्रीजी के प्रवास की व्यापक तैयारियां की गई है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!