• Tue. Sep 22nd, 2026

भाजपा त्रिदेव कार्यकर्ता बैठक : प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने दिलाया हर बूथ पर जीत का संकल्प

BySurendra Jain

Jul 6, 2022

खबर पक्की, 6 जुलाई, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को रतलाम में त्रिदेव कार्यकर्ता बैठक में नगर निगम चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर जीत का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि रतलाम नगर निगम का एक वार्ड तो भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। शेष सभी वार्ड और महापौर का चुनाव भी भारी बहुमत से जीतेगी। भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता है। पार्टी टिकट किसे भी दे, लेकिन असल में चुनाव कार्यकर्ता ही लड़ता है और जीतता है। निगम चुनाव को माईक्रो मैनेजमेंट से लड़े और हर बूथ पर जीत दर्ज करेंगे।
त्रिदेव कार्यकर्ता बैठक में प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक जयवंत कोठारी, निगम चुनाव प्रभारी अशोक यादव, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन,महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक डॉ. राजेश शर्मा, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक यतेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी एवं मण्डल प्रभारी विनोद यादव आदि मंचासीन रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ता भ्रम में न रहे। चुनाव की हर गतिविधि को गंभीरता से लें और 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बूथ स्तर तक हुए संगठनात्मक कार्य की पूरे देश में प्रशंसा हुई है। भाजपा ने इस चुनाव में बूथ जीता-चुनाव जीता का नारा इसीलिए दिया है, कि बूथ के माध्यम से ही हम सभी वार्डों में पार्षद के साथ महापौर पद का चुनाव जीतेंगे। श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस को परिवार, भाजपा को कार्यकर्ता से चलाते है
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है। उसे आज भी एक परिवार चला रहा है, जबकि भाजपा को उसका कार्यकर्ता चलाता है। यही वजह है कि सामान्य कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री जैसे पद को सुशोभित करता है। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने अपराधी पृष्ठभूमि के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, जिसे यदि कोर्ट तारीख नहीं बढ़ाती तो नामांकन भरने के बाद जेल हो जाती। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चुनाव लड़ाने वाली पार्टी को जनता ही करारा जवाब देगी। भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं को 2003 तक बीमारू राज्य रहे मध्यप्रदेश की स्थिति बताए और इसके बाद भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास की जानकारी दें। कांग्रेस ने डेढ़ साल के पिछले शासनकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। कोरोना काल में आमजन के साथ कौन रहा, यह मतदाता को बताए। हितग्राही भाजपा के एम्बेसेडर है। उनके माध्यम से कार्यकर्ता जन-जन तक भाजपा की लोक कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाएं।
रतलाम को महानगर बनाएंगे
त्रिदेव कार्यकर्ता बैठक में सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने कहा कि नगर निगम के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इससे रतलाम के विकास की दिशा तय होगी। भाजपा ने रतलाम को नगर से महानगर बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
शहर विकास के लिए नगर सरकार जरूरी
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि शहरवासियों ने विकास के जो भी कार्य देखे है, वे तभी होते है, जब सरकार के साथ ताल-मेल रहे। रतलाम को महानगर बनाने के लिए भाजपा की नगर सरकार जरूरी है। कांग्रेस के डेढ़ वर्ष के शासन काल में शहर के विकास कार्य अवरूद्ध हो गए थे। शहर में भाजपा के 3 महापौर पहले रहे है। इस बार भी महापौर के साथ पूर्ण बहुमत के साथ परिषद् बनाएंगे। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान होते है। कांग्रेस के शासन काल में कोई सुखी नहीं रहा, इसलिए इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाएं। जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने चुनाव की तैयारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास जताया कि रतलाम नगर निगम सहित जिले की सभी निकायों में भाजपा जीत दर्ज करेगी।
निर्विरोध पार्षद का स्वागत
त्रिदेव कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रतलाम के वार्ड क्रमांक-30 से भाजपा का खाता खोलने वाली पहली निर्विरोध पार्षद शबाना खान का स्वागत किया। उन्होंने कहा एक वार्ड भाजपा जीत चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता शेष 48 वार्डों में भाजपा को जीताएं और महापौर के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखे।
कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता उज्जवल राठौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा ने दुपट्टा ओढाकर युवा कार्यकर्ता का स्वागत किया।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!