खबर पक्की : 30जून रतलाम, पूर्व महापौर सुनीता yarde और डॉक्टर उदय यारदे ने भी आज कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट का स्वयं के घर में बुलाकर स्वागत किया। फोटो खींचने वाले ने बड़ी सफाई से उनके फोटो को डॉक्टर यारदे के फोटो में दबा दिया फिर भी डॉक्टर सुनीता yarde की झलक फोटो में दिखाई दे रही है। यह अलग बात है कि भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के किसी कार्यक्रम में वे अभी तक नजर नहीं आई है। भाजपा के कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति को लेकर और महापौर प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में नहीं दिखाई देने पर पर विधायक चैतन्य कश्यप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल भी पूछे गए तो उन्होंने कहा कि उनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था और वह अलग पेशे से थी इसलिए जरूरी नहीं कि वह चुनाव प्रचार में साथ रहे। लेकिन यह आत्मीयता भरा फोटो बहुत कुछ कहता है।

