खबर पक्की, 30 जून, रतलाम। शहर में गुरूवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद निचली बस्तियों के हाल जानने के लिए महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल शिव नगर सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचे। दरअसल बारिश के दौरान शहर में अलग-अलग क्ष़़ेत्रों में लोगों की परेशानियों की बात मोबाइल पर और सोशल मीडिया के माध्यम से श्री पटेल तक पहुंची तो वे तत्काल आमजन के बीच पहुंच गए।
श्री पटेल को अपने बीच पाकर क्षेत्रवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जैसे आज हमारे हाल जानने समय पर आए हा,े वैसे ही महापौर बनने के बाद भी आना। यह बात सुनकर श्री पटेल ने क्षेत्र के रहवासियों को आश्वस्त किया कि वे हमेशा शहरवासियों के हर सुख-दुख और परेशानी के समय सदैव साथ रहेंगे। शिव नगर के बाद श्री पटेल आस-पास के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंचे और आमजन की समस्याएं सुनी। श्री पटेल ने क्षेत्रवासियों को समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया।
गोपाल गौशाला उद्यान में पौधारोपण करेंगे महापौर व पार्षद प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आह्वान पर 1 जुलाई को प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में वृहद् स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। रतलाम में विधायक चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में सुबह 9 बजे गोपाल गौशाला उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के साथ सभी 49 वार्डों के प्रत्याशी पौधारोपण करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भोपाल से वर्चुअल सम्बोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर होगा। इस अवसर पर सभी को ग्रीन शहर-क्लीन शहर का संकल्प दिलवाएंगे।

