खबर पक्की, 19 जून, रतलाम। महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल विशाल वाहन रैली के साथ नामांकन प्रस्तुत करने कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में नामांकन प्रस्तुत किया। वाहन रैली का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली में भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से पार्टी का झंडा लहराते शामिल हुए।
वाहन रैली अलकापुरी चौराहा से आरंभ होकर सैलाना बस स्टैण्ड, शहीद चौक, धानमण्डी, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनीचौक, चौमुखीपुल, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, नगर निगम, दो बत्ती चौराहा, दिलबहार चौराहा होते हुए महू रोड स्थित नवीन कलेक्टोरेट पहुंची। जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रैली में भाजपा प्रत्याशी श्री पटेल खुली जीप में मंत्री श्री सकलेचा, जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा, विधायक श्री काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना व पार्टी पदाधिकारियों के साथ आमजन का अभिवादन करते चल रहे थे। रैली में पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, आशा मौर्य, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, निगम चुनाव संचालन समिति प्रभारी मनोहर पोरवाल, सहप्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया सहित मोर्चा पदाधिकारी अनिता कटारिया, विप्लव जैन, डॉ. राजेश शर्मा, यतिन्द्र भारद्वाज, इब्राहिम शैरानी, मधु पटेल एवं पार्टी नेता प्रेम उपाध्याय, प्रवीण सोनी, प्रहलाद राठौड़, दिनेश राठौड़, सोमेश पालीवाल, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, मण्डल प्रभारी विनोद यादव आदि शामिल थे।

