खबर पक्की :16 जून रतलाम, भाजपा द्वारा इतनी ऊहा पोह के बाद घोषित महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल का उनके वार्ड में ही विरोध शुरू हो गया है। उनके वार्ड के कट्टर बीजेपी कार्यकर्ता और मोदी और योगी के परम भक्त राजकुमार पांचाल ने फेसबुक पर एक वीडियो डालकर यह कहा है कि 5 साल में पार्षद के रूप में प्रहलाद पटेल ने उनके वार्ड में जनता की एक भी बार सुध नहीं ली और किसी भी समस्या को हल करने में रुचि नहीं ली। वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और मात्र 11 घंटे में 1000 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख कर उस पर टिकट के विरोध और समर्थन में टीका टिप्पणी शुरू कर दी हैं। पटरी पार की ही भाजपा की तेजतर्रार obc नेता सीमा टाक ने भी फोन पर चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने भी महापौर पद के लिए आवेदन दिया था पर शायद आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा मजबूत नहीं होने के कारण उनके आवेदन को पार्टी ने ठुकरा दिया अन्यथा काम के आधार पर टिकट मिलता तो उनको एक महिला होने के नाते और उनके काम को देखते हुए अवश्य महापौर पद का टिकट दिया जाना उचित था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बहुत सारे लोग और बाजार के भी कई कार्यकर्ताओं और संभ्रांत लोगों ने उन से महापौर पद का चुनाव निर्दलीय लड़ने की गुजारिश की है वार्ड में घोषित प्रत्याशी के जबरदस्त विरोध को देखते हुए मेरी पार्टी से गुजारिश है कि एक बार पुन: टिकट के बारे में पुनर्विचार किया जाना चाहिए ताकि पार्टी के साथ-साथ शहर का भी भला हो सके। अगर पार्टी पुनर्विचार नहीं करते हुए अपने निर्णय पर अडिग रहती है तो जनता की भावना और शहर के हित में सोचते हुए मुझे निर्दलीय महापौर चुनाव लड़ने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उनके लिए शहर का हित सर्वोपरि है इसीलिए चाहती है कि उनके खुद के नाम पर या उससे कोई बेहतर हो तो उसे टिकट दिया जाए जिसने 5 साल अपने वार्ड में कुछ नहीं किया और जिसके वार्ड की जनता चीख चीख कर कह रही है तो जनता की आवाज को सुना जाना चाहिए ना की ऐसे को टिकट देकर शहर की प्रगति और विकास को दांव पर लगाना चाहिए।


