• Tue. Sep 22nd, 2026

मलेरिया को खत्म करने के लिए जिले के 12 ग्रामों में छिड़काव कार्यक्रम शुरू

BySurendra Jain

Jun 15, 2022

खबर पक्की, 15 जून, रतलाम। भारत शासन ने वर्ष 2030 तक मलेरिया बीमारी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2025 तक मलेरिया एलिमिनेशन की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसी आधार पर रतलाम जिले के 12 संवेदनशील ग्रामों में मलेरिया बीमारी से बचने के लिए अल्फासाइफरर्मेथ्रिन कीटनाशक दवा का छिड़काव कार्य किया जा रहा है। यह छिड़काव कार्य 2 चक्रों में संपन्न किया जाएगा।
प्रथम चक्र 16 जून से प्रारंभ होकर 20 जुलाई तक चलेगा एवं द्वितीय चक्र 1 सितंबर से प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। मलेरिया अधिकारी डॉ प्रमोद प्रजापति द्वारा छिड़काव कार्य की कार्य योजना तैयार की गई है जिसके अंतर्गत 11 उप स्वास्थ्य केंद्रों के 12 गांव शामिल है। इन 12 गांव में वर्ष 2021 में मलेरिया पॉजिटिव प्रकरण दर्ज किए गए थे। विकासखंड बाजना 1 गांव, सैलाना 6 गांव, पिपलोदा 2 गांव, बरडियागोयल 1 गांव, बिलपांक 1 गांव, इसी प्रकार कुल 12 गांव स्प्रे कार्यक्रम में शामिल किए गए। स्प्रे गांव के नाम इस प्रकार हैं मेघला खाली, पूना पाड़ा, धावाईखेड़ी मोरझर, भूरापानी, अमरगढ़, पाटडी, चीराखदान, मानवखेड़ा, उमेदपुरा, इस्लामपुरा चवरा। कुल 8113 की जनसंख्या में छिड़काव कार्यक्रम संपादित किया जाएगा।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!