• Wed. Sep 23rd, 2026

जनपद पंचायत आलोट के 23 वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार घोषित

BySurendra Jain

Jun 9, 2022

खबर पक्की, 9 जून, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम की कोर समिति की अनुशंसा पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने जनपद पंचायत आलोट के 23 वार्डों के भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं।
आलोट जनपद के वार्ड-1 (अनारक्षित महिला) से श्रीमती फुलकुंवर प्रहलादसिंह केलुखेड़ा, वार्ड-2 (अनारक्षित) हरिसिंह लक्ष्मणसिंह, वार्ड-3 (अनारक्षित) दारासिंह फूंदासिंह, वार्ड-4 (अनारक्षित महिला) कैलाशबाई दशरथ गुर्जर, वार्ड-5 (अनारक्षित महिला) श्रीमती श्वेता संजय पितलिया, वार्ड-6 (पिछड़ा मुक्त) रंगलाल मन्नालाल पाटीदार, वार्ड-7 (अनारक्षित) भारतसिंह शंकरसिंह परिहार, वार्ड-8 (अनारक्षित महिला) रेखाबाई प्रधानसिंह, वार्ड-9 (अनुसूचित जाति) दशरथ मांगीलाल, वार्ड-10 (अनारक्षित महिला) पुष्पाबाई बाबुलाल, वार्ड-11 (अनुसूचित जाति महिला) विष्णुबाई प्रभुलाल, वार्ड-12 (अनारक्षित महिला) श्रीमती अंजुकुंवर दिलीपसिंह डोडिया, वार्ड-13 (पिछड़ा मुक्त) नारायणसिंह पुरसिंह परिहार, वार्ड-14 (अनारक्षित) श्रीमती मुन्नाबाई कालुसिंह, वार्ड-15 (पिछड़ा मुक्त) महिपालसिंह अम्बाराम, वार्ड-16 (अनुसूचित जाति महिला) श्रीमती गंगाबाई नंदराम, वार्ड-17 (पिछड़ा) डॉ. मोहनलाल शांतिलाल पाटीदार, वार्ड-18 (पिछड़ा महिला) श्रीमती फुलबाई मांगीलाल डांगी, वार्ड-19 (पिछड़ा महिला) मानोबाई मांगीलाल आंजना, वार्ड-20 (पिछड़ा महिला) मीनाक्षी राजेश परमार, वार्ड-21 (अनारक्षित महिला) हेमकुंवर बालुसिंह डोडिया, वार्ड-22 (अनुसूचित जाति) रविन्द्र कृष्णचंद्र सिसौदिया एवं वार्ड-23 (अनुसूचित जाति महिला) से श्रीमती रीना जीवनलाल मेवा को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

You missed

error: Content is protected !!