खबर पक्की : 9 जून रतलाम, बहुत चुनाव लड़ लिए बहुत चुनाव लड़ा लिए, अब मैंने अपना पूरा जीवन सेवा के लिए समर्पित कर दिया है क्यों के साथ वही जाना है। मेरे पास जो भी टिकट के लिए आता है मैं सबको वी सा जी मेंशन भेज देता हूं लोग कहते दादा कैसे जाएं मैं कहता आप चैतन्य कश्यप जी के यहां नहीं जा रहे आप भारतीय जनता पार्टी के रतलाम विधायक के यहां जा रहे उक्त उद्गार पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के थे। उन्होंने कहा कि मैं 2 दिन से भोपाल ही था मैंने भी एक नाम महापौर पद के लिए योग्यता के आधार पर प्राथमिकता से प्रस्तुत किया समझा जा रहा है के यह नाम नाम दिनेश पोरवाल का है क्योंकि जब खबर पक्की ने सवाल किया कि क्या यह नाम दिनेश पोरवाल का है तो जवाब मे वह हंस दिए। इसी प्रकार जब उनसे यह पूछा गया के भाजपा के महापौर प्रत्याशी में चल रहे नामों में से कौन-कौन आपके पास मिलने के लिए आया तो उन्होंने कहा कि यह आप मत पूछिए नहीं तो उसके लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। खबर पक्की के सूत्रों ने बताया कि अगर दिनेश पोरवाल को टिकट नहीं दिया जाता तो सेकंड प्राथमिकता में प्रहलाद पटेल का नाम उन्होंने प्रस्तावित किया है क्योंकि सिर्फ प्रहलाद पटेल ही उनसे आशीर्वाद प्राप्ति के लिए उन तक पहुंचे हैं। इसी तरह नगर विधायक चैतन्य कश्यप ने चर्चा में बताया कि हिम्मत जी का रुख इस बार बहुत सकारात्मक है और उनके कई लोग टिकट का आवेदन लेकर आए है और योग्य पाए जाने पर बगैर किसी पूर्वाग्रह के उन्हें भी टिकट वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार कोई पैराशूट उम्मीदवार नहीं उतरेगा जो नाम पैनल में गए हैं उन्हें में से नाम फाइनल होगा इसकी पूरी संभावना है। जहां कांग्रेस की तरफ से टिकट देने के लिए ढूंढ ढूंढ के प्रत्याशी खोजे जा रहे हैं, वही भाजपा में टिकट के लिए विसाजी मेंशन पर मेला लग रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत समस्या है एक एक वार्ड से 10, 10, 20,20 30, 30 आवेदन है। उन्हीं में से सर्वाधिक समर्पित और योग्य उम्मीदवार होगा उन्हीं को टिकट दिया जाएगा।

