• Tue. Sep 22nd, 2026

आइए मिलते हैं भाजपा के एक और महापौर पद के दावेदार दिनेश राठौर से

BySurendra Jain

Jun 3, 2022

खबर पक्की :3 जून रतलाम, आज हम परिचय कराते हैं भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के एक और दावेदार दिनेश राठौर से। 42 वर्षीय दिनेश राठौर यूं तो बहुत सेवाभावी और मिलनसार है किंतु जब गुस्सा आता है तो देखने लायक होता है। बचपन से ही आरएसएस की शाखाओं में रचे बसे दिनेश राठौर सन 2000 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। हाई स्कूल पास दिनेश राठौर सामाजिक कार्यक्रमों में भी बड़े रुचि से बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष है। उनके दिमाग में रतलाम के विकास की अनेक कल्पना है वे चाहते हैं कि रतलाम के उद्योग धंधे को रफ्तार मिले बेरोजगारी कम हो शहर में बढ़िया बाग बगीचे हो सफाई व्यवस्था अच्छी हो बढ़िया चौड़ी सड़कें हो। और इसी सब बातों को पूरा करने के लिए वह महापौर का चुनाव लड़ना चाहते हैं उन्होंने बताया कि वर्तमान में गढ़ कैलाश सेवा समिति property क्लब सूर्योदय सेवा मंडल से भी जुड़े हुए हैं कोरोना काल में भी उनके द्वारा अच्छी सामाजिक सेवा की गई थी। उनका मानना है कि यदि पार्टी ने उनको महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया तो वह जीत कर रतलाम को महानगर की श्रेणी में खड़ा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। अब वह क्या करेंगे पार्टी उन्हें टिकट देती है या नहीं और और टिकट मिल जाने पर जनता उन्हें सेवा का मौका देती है या नहीं यह सब भविष्य के गर्त में है। बहरहाल उन्हें पूरी उम्मीद है कि टिकट उन्हें ही मिलेगा।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!