खबर पक्की: 28 मई रतलाम, आज शाम कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल में एक 9 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। बालक मयंक दास बैरागी अपने पिता सुनील बैरागी के साथ तरणताल में तैरने के लिए आया था। बालक के पिता ने कहा कि जब मैं काउंटर से टिकट ले रहा था मयंक अंदर चला गया हमने उसे ढूंढने की कोशिश किया लाइफ गार्ड से पूछा तो उसने ध्यान नहीं दिया। एक और बालक डूब रहा था लाइफ गार्ड ने उसको बचाया लाइफगार्ड की लापरवाही से मेरे बेटे की मौत हो गई। इस हादसे के कारण परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था 2014 में भी इस प्रकार एक बालक की मौत हो गई थी नगर निगम द्वारा संचालित करोड़ों की लागत के इस तरणताल में सुरक्षाकर्मियों की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है ना सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जब आप व्यवसायिक तौर पर पैसे लेकर तरण ताल का उपयोग करने दे रहे हैं तो सुरक्षा की तो भरपूर व्यवस्था होना चाहिए उम्मीद की जाना चाहिए कि नवागत कलेक्टर इस मामले में कड़ा एक्शन लेंगे और नगर निगम के जिम्मेदारों को टाइट करेंगे।
