• Wed. Sep 23rd, 2026

जिला प्रशासन व पुलिस की सतर्कता से सांप्रदायिक तनाव की छोटी सी चिंगारी बड़े दावानल में बदलने से बची।

BySurendra Jain

May 23, 2022

खबर पक्की: 23 मई रतलाम, कल रात को प्रशासन व पुलिस की सतर्कता से रतलाम जिला सांप्रदायिक तनाव की आग में जलने से बच गया। बताया जाता है कि उज्जैन व रतलाम की सीमा से लगे हुए रतलाम जिले के सीमावर्ती गांव कोटडी में मुस्लिम समाज की बिंदोली निकलने के दौरान गांव के लोगों ने एक दो जगह उसका बढ़िया स्वागत किया। लेकिन गांव में ही स्थित राम मंदिर के सामने से बिन्दोली निकलने पर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने इसका विरोध किया और डीजे को बंद करने के लिए कहा और डीजे वाले के साथ मारपीट कर दी। इससे गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई और झगड़े में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। जिले के एसपी और कलेक्टर को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने तुरंत गांव में 15 मिनट के अंदर पुलिस व प्रशासन के लोगों को पहुंचा दिया और खुद भी गांव के लिए रवाना हो गए। लगभग 11 11:30 तक एसपी कलेक्टर दोनों गांव में पहुंच गए और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर सात हिंदू पक्ष के लोगों को और दो मुस्लिम पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया गया है गांव में स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण है और प्रशासन चार 4:30 बजे गांव से वापस लौट आया है गांव में अभी भी पुलिस बल को तैनात रखा गया है ताकि किसी तरह से कोई अप्रिय स्थिति ना बन पाए। जिले के कलेक्टर एसपी ने समय रहते सांप्रदायिक तनाव की छोटी सी चिंगारी को बड़े दावानल में बदलने से रोक दिया।

You missed

error: Content is protected !!